मै आपको बताने वाला हु की आप बिना किसी Online Center जाये स्वयं ही Photo and Signature के साथ Pan Card Apply सकते हो, पैन कार्ड बनाने में required documents होते है और कितनी Fee लगती है,इसे बनाने में कितना समय लगता है ,Online Pan Card Download कैसे करे और Physical card copy कैसे आर्डर करे | यदि आप मेरी बताई स्टेप्स को फॉलो करके Pan Card Apply तो आप बिना किसी Mistake के पैन कार्ड प्राप्त कर सकते है |
Pan Card क्या है
PAN (Permanent Account Number) एक 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक (Alpha-Numeric) पहचान नंबर होता है,जो भारत का आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी किया जाता है, बैंक खाता खोलने, आयकर रिटर्न (ITR) भरने, अधिक राशि के लेनदेन, निवेश करने, लोन लेने,demat account अकॉउंट खोलने, ट्रेडिंग अकॉउंट खोलने के लिए Compulsory होता है| एक व्यक्ति का एक ही पैन कार्ड हो सकता है, यदि किसी कैंडिडेट के पास एक से अधिक पैन कार्ड है तो उसे एक पैन कार्ड सरेंडर (Surrender) करने का विकल्प दिया जाता है , आयकर विभाग (Income Tax Department) के तरफ से Penalty लग सकती है|
कोई भी व्यक्ति PAN Card के लिए आवेदन कर सकता है, इसके लिए न्यूनतम आयु की कोई अनिवार्य सीमा नहीं है| जिन कैंडिडेट की आयु 18 साल से कम होती है इनका माइनर(Minor) पैन कार्ड बनता है और माइनर पैन कार्ड में एप्लिकेंट के पेरेंट्स के डॉक्यूमेंट भी आवश्यक होते है | इसके अलावा विदेशी नागरिक (Foreign Citizens), कंपनियां (Companies), फर्म (Firms), ट्रस्ट (Trusts), हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) Organization भी पैन कार्ड बना सकती है|
Pan Card Apply करने लिए Required Documents
यदि आप खुद ही e-Sign Process से मोबाइल या डेस्कटॉप द्वारा अपना पैन कार्ड अप्लाई करना चाहते है तो आपके पास आधार कार्ड और आधार रेजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर होना आवश्यक होता है | यदि आपकी आयु 18 साल या उससे अधिक है तभी e-Sign Process से अप्लाई कर सकते हो |
NSDL Pan Card Apply Methods 2026 | पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे
आपको मै Step by Step स्टेप बताने वाला हु जिसे फॉलो करके आप Permanent Account Number के लिए अप्लाई कर सकते है,
E-Sign : Without signature But Very Fast

NSDL वेबसाइट पर e-Sign द्वारा बनाया जा सकता है,इस तरीके से बहुत जल्दी ( 2 घंटे के अंदर )पैन कार्ड Gmail पर प्राप्त हो जाता है इसमें आपको कैंडिडेट फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड नहीं करना पड़ता है , PAN Card में फोटो आधार कार्ड वाली ऑटोमेटिक अपलोड हो जाती है, और हस्ताक्षर के स्थान पर वाइट स्पेस आता है फिजिकल कार्ड प्राप्त हो जाने के बाद आप इसपर मार्कर पेन से हस्ताक्षर कर सकते है | इसमें आधार कार्ड में जो पता (address) है वही आता है,The physical PAN card is delivered to this address.
- Time – 2 घंटे के अंदर सॉफ्ट कॉपी जीमेल पर भेज दी जाती है
- Fee – 106.9 Rs
- हस्ताक्षर नहीं रहेंगी और फोटो आधार कार्ड वाली रहेंगी
E-Sign without signature Within 2 hours
इस Method से सबसे पहले पैन कार्ड Gmail पर e PAN copy, Income Tax Department भेज दिया जाता है क्युकी Maximum data आधार से डायरेक्ट वेरीफाई हो जाता है जैसे की नाम, जन्म तिथि, पता और फोटो इसलिए पैन कार्ड जल्दी मिल जाता है|
Steps |
Details |
Visit NSDL website |
|
Fill Personal Details |
|
Contact & other details |
|
Select AO Code |
|
Document details |
|
Details Review |
|
Payment |
|
Aadhaar Authentication |
|
E-Sign & Final Submit |
|
इतनी स्टेप्स को फॉलो करके आप जल्दी से जल्दी पैन कार्ड नंबर प्राप्त कर सकते है, इस तरीके से 2 घंटे के अंदर पैन कार्ड बनाया जा सकता है क्युकी Income Tax Department अधिकतम जानकारी आधार से वेरीफाई कर लेता है और पैन कार्ड नंबर Generate कर देता है|



